गिरिडीह: उपायुक्त ने सऊदी में दिवंगत खेतको निवासी के परिजनों को ₹11.80 लाख का चेक प्रदान किया
उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा सऊदी अरब में दिवंगत हुए खेतको निवासी हीरामन महतो के परिजनों को ग्यारह लाख अस्सी हजार अठहत्तर रूपया का चेक प्रदान किया गया। गुरुवार को 5 बजे डीसी ऑफिस से इसकी जानकारी दी गई। भारतीय स्टेट बैंक का चेक बगोदर अंचल के राजस्व उप निरीक्षक ने मृतक की आश्रिता पत्नी सोमरी देवी को सौंपा।