पेण्ड्रा रोड गौरेला: गौरेला के अंजनी क्षेत्र में मिला बिहार की महिला का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी कुमारी 10 सितंबर की सुबह अपने कमरे से लापता हुई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। जिससे बाद मवेशी चराने वाली एक महिला ने मिल के पीछे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पति सुमित कुमार यादव ने शव की पहचान अपनी पत्नी लक्ष्मी के रूप में की। परिजनों के अनुसार शव के गर्दन पर चोट के निशान थे।