ग्वालियर गिर्द: मुरार में रहने वाले छात्र के साथ ₹7.33 लाख की ठगी का मामला आया सामने, जांच शुरू
ग्वालियर के एक छात्र नितेश शर्मा के साथ 7 लाख 33 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उसे बाकायदा एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद होटल को गूगल मैप पर रेटिंग और बिटकाइन ट्रेडिंग का टास्क देकर फंसाया। उनके खाते में 1300 रुपये भी डाल दिए, जिससे लालच बढ़ गया। इसके बाद अलग-अलग टास्क का झांसा देकर उसी से पैसा खातों में जमा कराया।