ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के फूल बाग पर बिना प्रमाण पत्र के चल रहे झूलों को प्रशासन ने कराया बंद
ग्वालियर में सैलानियों की जान जोखिम में डालकर बिना सुरक्षा प्रमाणपत्र के चलाए जा रहे झूले को प्रशासन ने आखिरकार बंद करवा ही दिया, ग्वालियर के फूलबाग मैदान में दुबई कार्निवाल के नाम से पिछले 20 दिन से मेले का संचालन हो रहा था जिसमें झूले की एक बकेट टूटने के बाद भी प्रशासन की आंखें नहीं खुलीं थी।