Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

#जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mandsaur, Mandsaur | Jul 22, 2026

MORE NEWS

सूचना भारतीय किसान संघ द्वारा जो कल शामगढ़ नगर बंद का आव्हान किया गया था, नगर में कल तिरंगा यात्रा होने के कारण बंद स्थगित कर दिया गया है, मगर किसान संघ का धरना यथावत  रहेगा।

सूचना भारतीय किसान संघ द्वारा जो कल शामगढ़ नगर बंद का आव्हान किया गया था, नगर में कल तिरंगा यात्रा होने के कारण बंद स्थगित कर दिया गया है, मगर किसान संघ का धरना यथावत रहेगा।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 12, 2026

# पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और अन्य सामान जब्त

मंदसौर जिले के भानपुरा थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, लोहे का सरिया और दो लट्ठ बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि मौके से दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में भानपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय बुन्देला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

12 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करमदीखेड़ा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास बंद दुकानों के पीछे कुछ संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में छिपकर पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्लू पिता श्यामलाल कंजर उम्र 36 वर्ष निवासी रेनखेड़ा, थाना रावतभाटा, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान, बादल पिता इन्दरमल कंजर उम्र 25 वर्ष निवासी धांगनमऊ कलां, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान तथा दिनेश पिता चतुर्भुज बागरी उम्र 27 वर्ष निवासी देवली कला, थाना चेचट, हाल निवासी सालेरा खुर्द, थाना चेचट, जिला कोटा राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, एक लोहे का सरिया और दो लट्ठ बरामद किए। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान राहुल बांछडा पिता बसंतीलाल बांछडा और रणजीत पिता बसंतीलाल बांछडा, दोनों निवासी बाबुल्दा टेकरी, थाना भानपुरा, जिला मंदसौर, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय कुमार बुन्देला, उप निरीक्षक बापु सिंह बामनिया, सहायक उप निरीक्षक धन्नालाल योगी सहित पुलिस एवं साइबर सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

# पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और अन्य सामान जब्त मंदसौर जिले के भानपुरा थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, लोहे का सरिया और दो लट्ठ बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि मौके से दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में भानपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय बुन्देला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 12 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करमदीखेड़ा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास बंद दुकानों के पीछे कुछ संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में छिपकर पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्लू पिता श्यामलाल कंजर उम्र 36 वर्ष निवासी रेनखेड़ा, थाना रावतभाटा, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान, बादल पिता इन्दरमल कंजर उम्र 25 वर्ष निवासी धांगनमऊ कलां, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान तथा दिनेश पिता चतुर्भुज बागरी उम्र 27 वर्ष निवासी देवली कला, थाना चेचट, हाल निवासी सालेरा खुर्द, थाना चेचट, जिला कोटा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, एक लोहे का सरिया और दो लट्ठ बरामद किए। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान राहुल बांछडा पिता बसंतीलाल बांछडा और रणजीत पिता बसंतीलाल बांछडा, दोनों निवासी बाबुल्दा टेकरी, थाना भानपुरा, जिला मंदसौर, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय कुमार बुन्देला, उप निरीक्षक बापु सिंह बामनिया, सहायक उप निरीक्षक धन्नालाल योगी सहित पुलिस एवं साइबर सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 12, 2026

शामगढ़ में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद आज किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। किसानों ने ऐलान किया है कि मांगों के निराकरण को लेकर कल शामगढ़ नगर बंद रहेगा। ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
#शामगढ़, #किसानआंदोलन, #किसानरैली, #ट्रैक्टररैली, #नगरबंद, #किसानप्रदर्शन, #मंदसौर, #मंदसौरन्यूज, #शामगढ़न्यूज, #किसानोंकीआवाज, #किसान, #यशस्वीदुनिया, #ब्रेकिंगन्यूज

शामगढ़ में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद आज किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। किसानों ने ऐलान किया है कि मांगों के निराकरण को लेकर कल शामगढ़ नगर बंद रहेगा। ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। #शामगढ़, #किसानआंदोलन, #किसानरैली, #ट्रैक्टररैली, #नगरबंद, #किसानप्रदर्शन, #मंदसौर, #मंदसौरन्यूज, #शामगढ़न्यूज, #किसानोंकीआवाज, #किसान, #यशस्वीदुनिया, #ब्रेकिंगन्यूज

Mandsaur, Mandsaur | Aug 12, 2026

दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में नन्ही बच्ची के पैर से 50 ग्राम चांदी का कड़ा चोरी
मालवा क्षेत्र के आराध्य देवी मां दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे रोज्या निवासी विशाल सिंह अपनी पत्नी एवं डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ माताजी के दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में माता जी के सामने ही अज्ञात चोरों ने बच्ची के पैर से करीब 50 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा निकाल लिया।
परिजनों को घटना का पता लगने के बाद मंदिर परिसर में लगे *सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कथित रूप से तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं। फुटेज में 3 संदिग्ध पल्सर बाइक से जाते हुए भी दिखाई दे रहा है।
इसी मंदिर परिसर में चोरी की एक अन्य घटना सामने आने की भी जानकारी है, जिससे श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
घटना को लेकर फरियादी द्वारा भानपुरा थाने में आवेदन दिया गया है। श्रद्धालुओं ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए।दुधाखेड़ी माताजी मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मंदिर परिसर में लगातार चोरी की घटनाएं होना चिंता का विषय है। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में नन्ही बच्ची के पैर से 50 ग्राम चांदी का कड़ा चोरी मालवा क्षेत्र के आराध्य देवी मां दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे रोज्या निवासी विशाल सिंह अपनी पत्नी एवं डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ माताजी के दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में माता जी के सामने ही अज्ञात चोरों ने बच्ची के पैर से करीब 50 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा निकाल लिया। परिजनों को घटना का पता लगने के बाद मंदिर परिसर में लगे *सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कथित रूप से तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं। फुटेज में 3 संदिग्ध पल्सर बाइक से जाते हुए भी दिखाई दे रहा है। इसी मंदिर परिसर में चोरी की एक अन्य घटना सामने आने की भी जानकारी है, जिससे श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना को लेकर फरियादी द्वारा भानपुरा थाने में आवेदन दिया गया है। श्रद्धालुओं ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए।दुधाखेड़ी माताजी मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मंदिर परिसर में लगातार चोरी की घटनाएं होना चिंता का विषय है। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 11, 2026

#मंदसौर जिले में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की आमजन से करी अपील !!!!!!

#मंदसौर जिले में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की आमजन से करी अपील !!!!!!

Mandsaur, Mandsaur | Aug 11, 2026