बहेड़ी: बहेड़ी स्थित गन्ना समिति में सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ, पहले दिन 512 किसानों ने लिया हिस्सा
बहेड़ी स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति में सात दिवसीय गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन मेले का आज मंगलवार को शुभारंभ हुआ। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस बीच समिति के संचालक सदस्य, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय राव, समिति सचिव राजीव सेठ,एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे मेले के पहले दिन किसानों की काफी संख्या रही।