कासगंज: गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपियों को सोरों कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम सुरेश पुत्र भूप सिंह निवासी गांव अल्लीपुर बरवारा और विकास पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव बरौदा है। गिरफ्त में आए आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।