चौरीचौरा: जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, छह लोगों पर दर्ज हुआ केस
चौरीचौरा क्षेत्र के केवलाडाबर गांव कि निवासी सीमा तिवारी के तहरीर पर पुलिस घटना के बारह दिन बाद सोमवार को छह लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। सीमा तिवारी ने पुलिस को बताया कि हमारे पट्टीदार रविन्द्र तिवारी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 15 जुलाई को अपराह्न तीन बजे हमारे बेटे सूरज तिवारी, दीपक तिवारी व अनुज तिवारी को हमारे पट्टीदार ने पीटा।