सिवनी: अष्टधातु स्क्रैप से तैयार हुई भगवान शिव की अद्भुत प्रतिमा, देखने उमड़ रहे श्रद्धालु
Seoni, Seoni | Aug 18, 2026 सिवनी जिले के क्षेत्र में कलाकारों ने अपनी अनूठी कला का परिचय देते हुए अष्टधातु के स्क्रैप से प्रत्यंकारी भगवान शिव की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा तैयार की है। करीब 5 क्विंटल वजनी इस प्रतिमा को तैयार करने में लगभग तीन महीने का समय लगा। प्रतिमा में लोहे, स्टील, सोना, चांदी, पीतल, तांबा और अन्य धातुओं के स्क्रैप का उपयोग कर भगवान शिव को अद्भुत स्वरूप दिया गया है।