सुसनेर: BOI के सामने सड़क पर सांडों का तांडव, लड़ाई में वाहन क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
डाक बंगला रोड पर बीती रात 12 बजे बैंक ऑफ इंडिया के ठीक सामने दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। एक कार और एक बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि रात का समय था, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।सांडों के झुंड में मची इस भगदड़ की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शांति समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद भी इस मामले हल नहीं निकला है।