पिंड्रा: रूपापुर में छात्रा की गला रेतकर हत्या करने वाले से पुलिस का मुठभेड़, घायल आरोपी को किया गिरफ्तार
वाराणसी में गुरुवार को होटल के कमरे में छात्रा की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि गुरुवार को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर में आरोपी ने छात्रा का गला रेतकर हत्या कर दी थी।