पिंड्रा: फूलपुर में पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट, कर्मचारी और मैनेजर की पिटाई, सीसीटीवी में कैद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वाराणसी में शुक्रवार को फूलपुर थाना के पेट्रोल पंप पर कर्मचारी और मैनेजर के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। वारयरल फुटेज में कुछ युवक मैनेजर और कर्मचारी को पीटते नजर आ रहे है। वही इस मामले में कर्मचारी और मैनेजर ने युवकों पर लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।