खलीलाबाद: कोतवाली पुलिस ने 1 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कटहरिया पुलिया, शिवसरा के पास से एक युवक को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अभिषेक जायसवाल निवासी छोटी सरौली के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।