सरीला: बिलगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों का आरोप- जुआ में हारने के कारण दी जान
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के ग्राम बिलगांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जुए में रुपए हारने की वजह से तनाव में आकर अपने पशु बाड़े में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शनिवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।