लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज में कैरियर काउन्सिलिंग सत्र आयोजित, छात्रों को मिले रोजगार के टिप्स
लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज रूपईडीहा में आयोजित कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम को सम्बोधित करते अतिथि व उपस्थित छात्र-छात्राएं।
बहराइच, 23 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के तहत 'सेवा मेरा योगदान' के अंतर्गत लार्ड बुद्धा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रूपईडीहा में जिला पंचायत सदस्य सन्दीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में कैरियर काउन्सिलिंग सत्र का आयोजन किया गया।
विषय विशेषज्ञ आशुतोष अंकुर श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया समझाते हुए देश-विदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कालेज के प्रबंधक डॉ. हरिश्चन्द्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कराने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#आशीर्वादकादिया
Bahraich, Bahraich | Sep 23, 2026