शाजापुर: टंकी चौराहे पर नुक्कड़ नाटक और लोकगीत के ज़रिए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया, लोगों को किया गया जागरूक
संचनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मध्य प्रदेश शासन की और से जन चौपाल संस्था के माध्यम से नशा मुक्ति के लिए टंकी चौराहा सहित अन्य चौराहों पर नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशा छोड़ कर नशा मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया गया।