शाजापुर: शाजापुर में स्कूल जा रही शिक्षिकाओं से भरा ऑटो पलट गया, पहिया निकलने से खाई में गिर गया, 5 लोग घायल हुए
शाजापुर में शनिवार सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार स्टार पब्लिक स्कूल में पढ़ाने जा रही शिक्षिकाओं से भरा ऑटो रिक्शा दुपाड़ा रोड पर शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे का कारण ऑटो का पहिया अचानक निकल जाना बताया जा रहा है। घटना में ऑटो में सवार पांच शिक्षिकाएं घायल हुई हैं, जिनमें से एक की गंभीर है।