शाजापुर: शाजापुर की कृषि उपज मंडी में ₹400 प्रति क्विंटल तक गिरे लहसुन के दाम
शाजापुर की कृषि उपज मंडी में हुई नीलामी में आज लहसुन के दामों में ₹400 प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली गुरुवार को 16300 प्रति क्विंटल बिकने वाला लहसुन शुक्रवार को 15900 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। शाजापुर कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 4655 रुपए ,गेहूं 3160, आलू 2000 रुपये और प्याज 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका।