शाजापुर: नगर के मुख्य बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों की कमी दूर करने के लिए नगर पालिका लगवा रही आधुनिक यूरिनल
नगर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों की कमी को दूर करने के लिए पालिका द्वारा प्रथम चरण में 5 यूरिनल की स्थापना महुपुरा रपट, धोबी चौराहा, नई सड़क स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने, शांतिवन के सामने और सोमवारिया बाजार में की जा रही है। विशेष रूप से ध्यान रखा गया है कि प्रत्येक स्थान पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध हों।