शाजापुर: शाजापुर से बिना परमिट के उज्जैन ले जाई जा रही थी पुराने मकान की लाखों की सागवान की लकड़ी, वन विभाग ने कहा- होगी कार्रवाई
शाजापुर में अवैध तरीके से लाखों रुपए की कीमती सागवान की लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को लालघाटी थाने के पास स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड के निकट एक आईशर ट्रक में सागवान की पुरानी लकड़ी भरी जा रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले से किनारा कर लिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पंचनामा बनाया।