धोरैया: दुर्गा बाजार तथा बटसार गांव में अज्ञात चोरों ने दो पशुपालकों के दो दुधारू गाय की चोरी,पशुपालकों का रो-रोकर है बुरा हाल
थाना क्षेत्र के बटसार तथा दुर्गा बाजार गांव में अज्ञात चोरों ने रविवार की देर रात दो पशुपालकों के दो दुधारू गाय की चोरी कर ली। दुर्गा बाजार गांव निवासी अनिरुद्ध पंडित तथा बटसार गांव निवासी हरिनंदन मंडल के घर के सामने बंधे दुधारू गाय की चोरी कर अज्ञात चोर चलते बने।सोमवार की सुबह जब पशुपालक जगे तो घर के सामने बंधे गाय को गायब पाया।