धोरैया: चलना गांव निवासी महिला ने गाली गलौज व मारपीट किए जाने को लेकर धोरैया थाना में आवेदन देकर की शिकायत
Dhuraiya, Banka | Mar 31, 2024 थाना क्षेत्र के चलना गांव निवासी बीवी रहीना खातून ने मारपीट करते हुए गाली गलौज किए जाने के आरोप में धोरैया थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। आवेदन में गांव के ही मो राजा, बीवी मिराणु, आर्यन ,मौसम अली समेत पांच को नामजद किया गया है। कहा है कि आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।