बिसवां: रेउसा ब्लॉक में रिक्त हुए ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के मतदान हेतु ब्लॉक कार्यालय से भेजी गई पोलिंग पार्टी
रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दलपत पुर में ग्राम प्रधान सियाराम की बीमारी से मृत्यु होने के बाद रिक्त हुए पद पर उपचुनाव का मतदान होना है। जिसके लिए खंड विकास कार्यालय रेउसा से पोलिंग पार्टी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बस द्वारा मतदान केंद्र के लिए भेजी गई। दलपत पुर ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और जिसके लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।