बिसवां: मुगलनपुरवा गांव के पास लकड़ी लेकर जा रही बैलगाड़ी को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, बैलगाड़ी चालक युवक हुआ घायल
रेउसा चलारी घाट मार्ग पर मुगलन पुरवा गांव के पास लकड़ी लेकर जा रही एक बैलगाड़ी को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बैलगाड़ी सड़क से नीचे जाकर पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पिकअप का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बैलगाड़ी चालक युवक रिजवान पुत्र कुर्बान निवासी शिवपुरी को चोटें आई। घायल युवक का सीएचसी रेउसा में उपचार किया जा रहा है।