बिसवां: कस्बा मास्टरबाग रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो टीम ने जांच पड़ताल कर शोहदों को दी चेतावनी
सार्वजनिक स्थानों पर बेकार में टहलने और राह चलती लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले सहोदों व अराजक तत्वों की पहचान करने के लिए पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया। कमलापुर थाने की एंटी रोमियो टीम की प्रभारी साधना सिंह व सहारा कश्यप ने कस्बा कमलापुर, रेलवे स्टेशन, कमलापुर बजार , मास्टर बाग में भ्रमण कर जांच पड़ताल की।