बिसवां: रेउसा के काशीपुरवा चौराहे पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और पूर्व विधायक ने कांवरियों के लिए किया भंडारा
रेउसा के चहलारी घाट से हर रविवार को शिव भक्त पैदल ही क्षेत्र और दूर स्थानों के शिव मंदिरों को कांवर लेकर जाते हैं। बिसवां बहराइच मार्ग पर काशीपुरवा चौराहे पर भंडारा किया गया। जिसमें जूट एवं कृषि विकास संघ के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चंद्र कुमार मिश्र बापू और सेउता विधानसभा से पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू ने कावरियों के लिए भंडार किया।