बिसवां: रेउसा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 4 कांवरियों में 1 की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने थाने में दी सूचना
बिसवां बहराइच मार्ग पर शिवपुरी गांव के पास बीती रविवार की देर रात चार लोग सवार एक बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा टकराई।जिसमें बाइक सवार इंद्रजीत पुत्र पुत्तीलाल उम्र 20 वर्ष, शिवा पुत्र दारा चौहान उम्र 18 वर्ष, अमित पुत्र श्रवण 20 वर्ष, अंकुल पुत्र श्रवण 16 वर्ष निवासी लोनियनपुरवा मजरा वैन थाना थानगांव घायल हो गए। जिसमें घायल इंद्रजीत की मौत हो गई।