थरथरी: बेलक्षी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, मौके पर 47 आवेदनों का निष्पादन
चंडी प्रखंड की बेलक्षी पंचायत में मंगलवार को सुबह 11 बजे सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बीडीओ राजदेव कुमार रजक, बीएओ अंजली कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेश कुमार सुमन, बिजली जेई मनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने राशन कार्ड, बिजली, राजस्व, स्वास्थ्य और जीविका से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।