म्योरपुर में मिट्टी धंसने से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल बताए जा रहे है। मामले में पूर्व विधायक व राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीराम चेरो ने गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मृतक आश्रितों को सहायता देने की मांग की है।