चौरीचौरा: झंगहा में छात्रा लापता, तीन के खिलाफ दर्ज हुआ केस
झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी छुट्टी होने के उपरांत व घर नहीं पहुंची काफी खोजबीन का तो पता चला कि जयकांत यादव अपने मित्र प्रियांशु यादव और एक लड़की के साथ मिलकर अपहरण कर लिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।