बालूमाथ: स्टेट बैंक ने मुरपा क्लस्टर में महिला समूहों के बीच किया एक करोड रुपए का ऋण वितरित
बालूमाथ प्रखंड के मुरपा क्लस्टर में शुक्रवार को बालूमाथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक भैंसादोन शाखा की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए मेगा ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूहों के बीच लगभग एक करोड़ रुपये का सामूहिक ऋण वितरित किया गया। उपस्थित शाखा प्रबंधक जयंत कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने समूह की दीदियों को जानकारी दी।