कैरो: नंदिनी नहर में पानी न छोड़े जाने से कैरो के किसान संकट में, सिंचाई नहीं हुई तो सैकड़ों एकड़ फसल होगी बर्बाद
लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड स्थित नंदिनी जलाशय से निकलने वाली मुख्य नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से क्षेत्र के किसान गहरी चिंता में हैं। रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे किसानों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि समय पर सिंचाई नहीं होने से उनकी मेहनत पर संकट मंडराने लगा है और सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।