फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाने में 4 साल की बच्ची भटकी, पुलिस ने परिजनों को ढूँढ़कर बच्ची सौंपी
Phulwari, Patna | Oct 20, 2024 फुलवारी शरीफ से एक मामला सामने आया है जहां एक बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। वह बच्ची भटकते हुए किसी तरह फुलवारी शरीफ थाने पहुंच गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने रविवार शाम करीब 6:00 बजे दी है। पुलिस ने बच्ची से जब नाम पूछा तो उस बच्ची ने अपना नाम शिल्पा बताया है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों को ढूंढ कर उस बच्ची को सही सलामत परिजनों को सौंप दिया।