छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी के कारुंडा में भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़े नए सदस्य
पूर्वी मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने सदस्यता अभियान के तहत प्रवास किया। कहा कि भाजपा से कोई भी नया सदस्य तीन प्रकार से जुड़ सकता है एक बार अपने फोन द्वारा भाजपा द्वारा दिए गए नंबर के माध्यम से मिस्ड कॉल करके दूसरा नमो ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर के एवं तीसरा जो फोन उपयोग नहीं करते हैं उनके लिए ऑफलाइन फॉर्म की भी व्यवस्था की गई है।