छोटीसादड़ी: बंबोरी के श्री गंगेश्वर महादेव भंडार से 53000 रुपए निकले
उपखंड के बंबोरी रघुनाथपुरा स्थित श्री गंगेश्वर महादेव का पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर मंडल विकास कमेटी की और से पूजा अर्चना की गई,तत्पश्चात कोषाध्यक्ष बगदीराम द्वारा आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। तथा मंदिर मंडल प्रवक्ता किशन जनवा ने बताया कि आगामी पूर्णिमा को श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर मंडल विकास कमेटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा।