टीकमगढ़: डगराना:घर में काम कर रही युवती को जहरीले सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती
घर में काम कर रही युवती को जहरीले सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती। डगराना गांव की निवासी शिवानी लोधी को घर में काम करने के दौरान जहरीले सर्प ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।