लोहरदगा: सेवा भारती के 221वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 42 लोगों की जांच, डॉक्टर ने दिए स्वस्थ रहने के सुझाव
सामाजिक संगठन सेवा भारती की ओर से रविवार को लोहरदगा के चुन्नीलाल विद्यालय परिसर में 221वें साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रविवार सुबह 7:30 बजे आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, सचिव संजय चौधरी एवं समाजसेवी मुकेश कुमार गुप्ता ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित