बगीचा में अज्ञात व्यक्ति की हत्या का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा
मोबाइल के 1 हजार रुपये के बकाया को लेकर हुआ विवाद, लकड़ी के फाड़े से सिर पर वार कर हत्या; शव टेकरी के पीछे फेंका
जशपुर: थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम जुरगुम में अज्ञात व्यक्ति की हत्या के मामले का जशपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए कृष्णा उर्फ कैलाश यादव को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान राजेश दास, निवासी विमड़ा, थाना बगीचा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच मोबाइल के बकाया 1,000 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने लकड़ी के फाड़े से राजेश दास के सिर पर दो बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को टेकरी के पीछे फेंक दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए मोबाइल, घटना में प्रयुक्त हथियार और घटना के समय पहने कपड़ों को नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्विफ्ट कार आरोपी के घर से बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा मे
Sanna, Jashpur | Oct 5, 2026