फतेहपुर: अवैध नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने मामला दर्ज कराया
Fatehpur, Gaya | Nov 29, 2025 फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोहरे स्थित एक अवैध नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को फतेहपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार वे 26 नवंबर को दुलारी देवी को सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दलालों ने जबरन एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।