हाथरस: भगवान परशुराम की मूर्ति को बाइक सवार ने पत्थर मारकर किया क्षतिग्रस्त, घटना CCTV में रिकॉर्ड, 5 टीम गठित
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के बुर्ज वाला कुआं के पास स्थित भगवान श्री परशुराम की मूर्ति को बाइक सवार एक युवक ने पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। भगवान परशुराम की मूर्ति पर बाइक सवार युवक द्वारा मारे गए पत्थर से मूर्ति का फरसा व धनुष क्षतिग्रस्त हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो पास में स्पाइसी रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।