शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुप्ता कॉलोनी में देर रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक अनियंत्रित चीनी लदा ट्रक मकान पर पलट गया।घटना के समय घर के भीतर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गहरी नींद में सो रहे थे। गनीमत रही कि ट्रक के गिरने की आवाज सुनते ही परिजनों ने फुर्ती दिखाई और घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।