बारां: कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
Baran, Baran | Dec 28, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक माह रेडियो के माध्यम से प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड को भाजपा बारां जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी बीस मंडलों के प्रत्येक बूथ पर परिवार जनों एवं बूथ समिति के साथ बैठकर सामूहिक रूप से सुना।