नरकटियागंज: शिकारपुर थाना क्षेत्र के जयमंगलापुर में इथनॉल से भरे टैंकर ने बाइक सवार को कुचल दिया, घायल
शिकारपुर थाना क्षेत्र के जयमंगलापुर में इथनौल से भरें एक टेंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिसमें बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए बेतिया भेजा गया है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली कि जयमंगलापुर के पास इथनौल से भरें टेंकर ने एक बाइक में ठोकर मार दिया है।