नरकटियागंज: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नरकटियागंज में बैठक
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में स्थानीय आर्य समाज मंदिर परिसर में शहर की विभिन्न हिंदू संगठनों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद आर्य एवं संचालन अर्जुन सोनी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार के विरोध में 15 दिसंबर को शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला जाएगा।