सहारनपुर: फैक्ट्री के गार्ड रूम में मिला 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
सहारनपुर में पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के गार्ड रूम में शनिवार सुबह 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव पिलखनी निवासी ज्ञानचंद के रूप में हुई है। वह पिछले सात साल से फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। शनिवार सुबह फैक्ट्री में सफाई करने वाला कर्मचारी पहुंचा।