बिंदकी: बिंदकी के निकट फिरोजपुर मोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर, सीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड फिरोजपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह 9 बजे पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार रोहित उम्र 18 वर्ष निवासी शाहपुर, सुरजीत उम्र 15 वर्ष निवासी कोरइया तथा मुकेश निवासी कोरइया कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। जिसमें गंभीर घायल रोहित तथा सुरजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।