फारबिसगंज: लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर कृषि उत्पादन बाजार समिति में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रत्याशियों के आने का सिलसिला जारी
मतगणना को लेकर बाजार समिति प्रांगण में ईवीएम को मतगणना हॉल तक ले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. डीएम खुद इस मामले में गंभीरता से लगकर स्ट्रांग रूम से मतगणना हाल तक पहुंचाने का काम करवा रही है.वहीं सुरक्षा को लेकर शहर के महत्वपूर्ण जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है मतगणना केंद्र तक जाने के लिए मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.