फारबिसगंज: जोगबनी मुख्य नाका पर एस एसबी ने कार्रवाई करते हुए 59 किलो 5 सौ ग्राम गांजे को जप्त कर जोगबनी पुलिस के सुपुर्द किया
जोगबनी मुख्य नाका पर नेपाल से जोगबनी में प्रवेश कर रहे चार पहिया वाहन में छिपाकर लाये जा रहे 59 किलो 5 सौ ग्राम गांजा को एस एसबी ने बरामद किया है। वहीं मौके का फायदा उठाकर चार पहिया वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इसके बाद सब के द्वारा कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए जप्त गांजे को जोगबनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।