फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में गर्मी को देखते हुए जगह जगह पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नगर परिषद प्रशासन द्वारा की गई.
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन द्वारा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई. नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा भीषण गर्मी में लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियां न हो इस को लेकर फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन द्वारा पानी की व्यवस्था की गई है.