छबड़ा: पीपलहेड़ा में रास्ता खोलो अभियान के तहत अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया गया
Chhabra, Baran | Jan 24, 2025 बारां जिला कलेक्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे "रास्ता खोलो अभियान" के तहत छीपाबडौद तहसील क्षेत्र के पीपलहेड़ा गांव में वर्षों पुराने रास्ते का तहसील प्रशासन ने खुलासा करवाया। शुक्रवार को अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलवाया जिससे रास्ता खुलासा हुआ। लम्बे समय से रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान थे।